शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रैय्यान किले के जंगल में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारते हुए 200 लीटर जहरीली शराब 2 ड्रम गुड़ लहान सहित शराब बनाने की सामग्री जब्त की है.दरअसल पुलिस को सूचना मिली की जंगल में स्थित वीरान किले के अंदर अवैध रूप से जहरीली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी.जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी,तो सूचना सही पाई गई.मोगिया समाज के दो आरोपी इस फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे.पुलिस को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.पुलिस ने मौके से अवैध शराब सहित गुड़ लहान,शराब बनाने की सामग्री जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है.
जंगल में चोरी छुपे बना रहे थे जहरीली शराब
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रय्यैन किले के जंगल में कुछ लोग शराब की फैक्ट्री लगाए हुए हैं. सूचना पर जब पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां रय्यैन निवासी विजय मोगिया, बलबीर मोगिया आग जलाकर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बना रहे थे.पुलिस टीम को आता देख दोनों वहां से भाग खड़े हुए,पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों भगाने में सफल रहे.
गांवों में करते थे सप्लाई
दोनों आरोपित शराब बनाने के बाद आसपास के गांवों में ग्रामीणों को बेचने के लिए शराब की सप्लाई करते थे.इन लोगों का एक बड़ा ग्रुप है, जिसके माध्यम से यह गांवों में कच्ची शराब का कारोबार संचालित करते हैं. यह कच्ची शराबी लोगों के स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है क्योंकि इस शराब को बनाने के दौरान किसी भी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जाता है.
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रैय्यान किले के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है.मौके से एक ड्रम जहरीली शराब शराब बनाने के लिए 2 ड्रमों में भरा गुड़ लहान और शराब बनाने की सामग्री जप्त की है. दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.
सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान
पुलिस थाना बैराड़

जंगल में वीरान किले के अंदर चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी ,पुलिस ने जब्त की सामग्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment