Press "Enter" to skip to content

36 घंटे बाद तलैया में डूबता हुआ मिला युवक का शव पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले ग्राम दर्रोनी का युवक 2 अक्टूबर शाम 6:30 से लापता हो गया था. जिसकी सूचना परिजनों ने सिरसौद थाना पुलिस को कल दी थी जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी.

जानकारी के अनुसार बृजभान जाटव पुत्र महाराज सिंह जाटव उम्र 21 साल निवासी ग्राम दर्रोनी 2 अक्टूबर को साइकिल से घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका जिसके बाद परिजन सिरसौद थाना पहुंचे जहां उन्होंने युवक की गुमशुदगी 3 अक्टूबर को दर्ज कराई. पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तभी आज सुबह पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि गांव से 1 किलोमीटर दूर तलैया में बृगभान का शव मिला है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव का पीएम कराया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!