Press "Enter" to skip to content

100 मीटर दूरी वाले बच्चों को मिल रही साइकिल, 3 किलोमीटर वालों को नहीं मिली, बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम सेवड़ा के करीब 30 बच्चे इकट्ठे होकर अपने पालक के साथ आज जनसुनवाई जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचे जहां उन्होंने साइकिल की मांग की है बच्चों ने बताया कि उनका स्कूल 3 किलोमीटर की दूरी पर है. और वह रोजाना जाने में असमर्थ हैं. इसलिए उन्हें साइकिल वितरित की जाए. शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा दसवीं के छात्रों छात्राओं की संख्या 21 है. वही नवी के छात्र छात्राओं की संख्या 33 है.

जानकारी के अनुसार कलेक्टर को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि उनका शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ग्राम सेवड़ा के नाम से बना है जो कि ग्राम पंचायत हिम्मतगढ़ में बना है. जिसकी सेवड़ा से दूरी लगभग 3 किलोमीटर है. वही नियम के अनुसार हिम्मतगढ़ के बच्चों को साइकिल वितरित की जा रही है. जबकि वास्तविक स्थिति में है विद्यालय से हिम्मतगढ़ की दूरी केवल 100 मीटर है जबकि विद्यालय से ग्राम सेवड़ा की दूरी 3 किलोमीटर से भी अधिक है. जिसके चलते ग्राम सेवड़ा के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आने में असमर्थ हैं. इसीलिए आज ग्राम पंचायत सेवड़ा के कई बच्चे अपने पालक के साथ जनसुनवाई में साइकिल की गुहार लगाने पहुंचे.

डिप्टी कलेक्टर ने एफआईआर की दी धमकी

डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता जब जनसुनवाई कर रहे थे तभी बच्चे पालक के साथ जनसुनवाई में पहुंचे जहां डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता ने पालकों को एफआईआर की धमकी दे डाली उन्होंने कहा कि आप खुद भी शिकायत लेकर आ सकते थे बच्चों को परेशान क्यों किया दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है इतने बच्चों क्यों लेकर आए अकेले भी आ सकते थे कुछ तो शर्म करो, वही अंकुर रवि गुप्ता ने बताया कि पोर्टल पर उनके स्कूल की दूरी कम दिखाई दे रही है यह भी हम दिखवा रहे हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!