शिवपुरी: शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुना बाईपास से खबर है. बताना होगा कि बुआ के यहां कन्या भोज के लिए आई हुई युवती जब अपने घर वापस जा रही थी तभी तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई वहीं जिला अस्पताल में युवती का उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार दीक्षा सिकरवार पुत्री गिर्राज सिकरवार उम्र 20 साल निवासी मनीपुरा कोलारस अपनी बुआ के यहाँ लुधावली में नवरात्रि के चलते कन्या भोज के लिए आई हुई थी. तभी आज बुआ का लड़का विक्रम सिंह सेंगर पुत्र बृजेंद्र सिंह सेंगर और 22 साल युवती को छोड़ने गुना बाईपास पर जा रहा था तभी ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे युवती घायल हो गई वही 1 दिन पहले युवती बुआ के यहां आई थी तभी आज वापस अपने घर कोलारस जा रही थी युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.











Be First to Comment