शिवपुरी: जिले करैरा थाना क्षेत्र के सिद्दन के पास ग्राम बांसगढ़ रोड पर पैदल अपने जेठ की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर बदमाश उसकी सोने की चैन छीन ले गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत करैरा थाने पहुंचकर दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, बांसगढ़ की रहने वाली माया कुशवाह पत्नी चंदन कुशवाह के जेठ रामदयाल कुशवाह का रविवार को निधन हो गया था। उस समय माया अपने मायके में थी। जिसकी जानकारी लगने पर वह अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली और बस से करही गांव पहुंची। जहां से उसे बांसगढ़ जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो वह पैदल ही गांव के लिए निकल पड़ी। जहां रास्ते में एक युवक उसका पीछा करते हुए आ गया और उसने सुनसान जगह देखकर अचानक उसके गले पर झपट्टा मार दिया और गले में पहनी सोने की चैन छीनकर भाग गया। पीड़िता ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन बदमाश जंगल के रास्ते में कहीं ओझल हो गया। इसके बाद वहां एक टैंपो चालक पहुंचा। जो पीड़िता को टैंपो में बैठाकर उसे उसके घर ले गया। अंत्येष्टि के पश्चात वह अपने भतीजे रवि उर्फ रामसिंह कुशवाह और अजय कुशवाह के साथ करैरा थाने पहुंची। अपने साथ हुई लूट की घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 392 और 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
स्मैक के लिए दी वारदात को अंजाम
घटना के तत्काल बाद करैरा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली के करई क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक ने अपना नाम हल्के केवट दूसरे ने सोनू रावत नाम बताया। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्मैक पीने के आदी हैं। स्मैक खरीदने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।

स्मैक पीने के लिए जेठ की अंतयेष्टि में शामिल होने जा रही महिला की चेन लूटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment