शिवपुरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र के चूनाखो और बसई गांव के बीच पड़ने वाली घाटी पर 3 बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ग्वालियर से टाइल्स लगाकर अपने घर लौट रहे हैं। कारीगर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने कारीगर की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उसकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखे नगदी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित शैलेन्द्र पुत्र रामसिंह रावत निवासी ग्राम धामनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपनी विक्टर बाइक से ग्वालियर गया था। जहां वह टाइल्स लगाने के बाद अपने गांव धामनी के लिए रवाना हुआ। शाम करीब साढ़े 6 बजे वह चूनाखो और बसई के बीच पड़ने वाली घाटी पर पहुंचा। जहां पीछे से तीन बदमाश पल्सर बाइक से आए और उन्होंने उसकी बाइक को यह कहकर रोक लिया कि वह गाड़ी ठीक से क्यों नहीं चला रहा है। जिस पर उन्होंने बदमाशों से कहा कि वह तो बाइक ठीक चला रहा है। लेकिन आप ही बार-बार कट मार रहे हैं। इसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और उसने उसकी कॉलर पकड़कर उसका मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे रूपए भी निकाल लिए और उससे बाइक की चाबी मांगने लगा। जब उसने चाबी देने से इंकार कर दिया तो दूसरा बदमाश बाइक से उतरकर आया। जिसने उसकी कनपटी पर कट्टा रख दिया और कहा कि बाइक की चाबी नहीं दी तो उसे यहीं जान से मार देंगे। घबराकर उसने बदमाशों को बाइक की चाबी दे दी। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। गोवर्धन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

बदमाशों ने कारीगर की कनपटी पर अड़ाया कट्टा, बाइक नगदी सहित ले गए मोबाइल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment