गौ सेवा पुण्य का काम है सभी स्वेच्छा से गौ सेवा में योगदान करें: विधायक वीरेंद्र रघुवंशी
निराश्रित गोवंश को पूजन कर गौशाला में कराया प्रवेश
शिवपुरी: गौ सेवा बहुत पुण्य का काम है। सभी स्वेच्छा से गौ सेवा में अपना योगदान करें। जो भी निराश्रित गोवंश है उसको गौशाला में प्रवेश कराया जा रहा है ताकि गोवंश को संरक्षण दिया जा सके। गायों की चारे की आवश्यकता को देखते हुए चरागाह के लिए भूमि भी चिन्हित की गई है। यह बात विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कही।
विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने निराश्रित गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए विधानसभा क्षेत्र की शेष गौशलाओं को जल्द पूर्ण कराए जाने में सभी के सहयोग का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि 26 गौशलाओं में से 12 गौशाला अपनी पूर्णता की ओर हैं और उन गौशालाओं में दीपावली के पूर्व ही क्रमबद्ध तरीके से गौमाता का गृह प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने इस दौरान जिला प्रशासन से समिति के रेजिस्ट्रेशन कराने की भी अपील की। जिससे गौवंश के लिए गौशालाओं के कार्य को और अधिक तेजी के साथ किया जा सके।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि आज बहुत ही शौभाग्य का दिन है कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर हम गौशाला का शुभारंभ कर रहे है। महापुरूषों को याद करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि उन्होंने जो रास्ता हमें दिखाया है हम उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर दिखाए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि आपके समाज के बारे में मुझे कुछ समझना है कि आपका समाज है क्या तो ये मत दिखाओं की जो बोलता है उसके साथ आपका व्यवहार कैसा है, बल्कि ये दिखाओं की जो नहीं बोल पाता उसके साथ आपका व्यवहार कैसा है। उन्होंने कहा इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे लोग प्रेरित होगें और सहयोग करेंगें। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने भी संबोधित किया और कहा कि गौ सेवा के चित्र में जो काम किया जा रहा है वह सराहनीय है इसमें सभी को योगदान देना चाहिए। जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए। ग्राम पंचायत टीला में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कन्या पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गायों का पूजन करके उन्हें गौशाला में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में गौशाला के परिसर में सभी ने वृक्षारोपण किया।
गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना शिविर का आयोजन
गांधी जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस दिन अस्पृश्यता निवारण के लिए सद्भावना शिविर का भी आयोजन किया जाता है। गांधी जयंती के अवसर पर जिले में सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। कोलारस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अस्पृश्यता निवारण पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला।
नशा मुक्ति अभियान
नशा हानिकारक है इससे बचें
नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। युवाओं में इसकी लत बढ़ रही है। नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोलारस की ग्राम पंचायत टीला में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा की गई। नशा मुक्ति अभियान को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर को किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया और प्रदेश की जनता को संबोधित किया। नशे से दूर रहने की सलाह दी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण पूरे प्रदेश में किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। नशा की लत शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से प्रभावित करती है इसलिए सभी प्रकार के नशे से दूर रहना जरूरी है।

डेढ़ करोड़ की लगात से बनी गोकुलधाम गौ शाला, 1 हज़ार गाय करेंगी विचरण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News





Be First to Comment