शिवपुरी: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है इस दिन पूरे भारतवर्ष में देशी व विदेशी शराब की दुकानों को बंद रखा जाता है। ऐसे में 2 अक्टूबर का दिन सुराप्रेमियों को चिंता का विषय बन जाता है। ऐसे में शराब प्रेमी शराब की जुगत में जुटे रहते हैं कई घटनाएं ऐसी भी सामने आती हैं जहां 2 अक्टूबर के दिन शराब न मिलने के चलते शराब प्रेमी हमलावर भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में विते रात शराब न देने से नाराज होकर एक शराब प्रेमी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शराब की दुकान के सेल्समैन पर प्राणघातक हमला बोल दिया गया। घायल को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना पुलिस ने आरोपीतों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब को लेकर हुए झगड़े का रोचक पहलू यह है कि जिस गांव में शराब की मांग को लेकर झगड़ा हुआ उस गांव में शासकीय शराब की दुकान ही नहीं है।
शराब न देने पर सेल्समैन पर किया कुल्हाड़ी से किया हमला
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे 22 वर्षीय रामा रावत पुत्र गजराज रावत निवासी डेहरवारा ने बताया कि वह शराब की दुकान का सेल्समैन हैं 2 अक्टूबर गांधी जयंती के चलते शराब की दुकान को बंद रखा गया था विते रात 08:30 बजे के लगभग जब वह अपनी दुकान के पास खड़ा हुआ था तभी गांव के रहने वाले ब्रजमोहन धाकड़, हमन सिंह धाकड़, गोदा धाकड़ और भारत धाकड़ आए और दुकान खोलकर शराब देने की मांग करने लगे जब उसने बताया की आज गांधी जयंती है आज शराब नहीं दी जाएगी इसी बात से चारों लोग भड़क गए और मेरे साथ लाठियों से मारपीट करने लगे इसी बीच ब्रजमोहन धाकड़ ने मेरे सिर में पीछे से कुल्हाड़ी मार दी। मारपीट को होता देख जब मुझे बचाने मेरे ताऊ प्रह्लाद धाकड़ आए तो उन पर भी हमला बोल दिया गया।
सरकारी शराब की दुकान नहीं फिर चल रही थी अवैध शराब की दुकान
इस पूरे मामले की खास बात यह है कि जिस डेहरवारा गांव में कोई भी शराब की देशी-विदेशी शराब की दूकान नहीं है इसके बावजूद बिना शराब की दुकान के शराब की मांग को लेकर एक युवक पर प्राण घातक हमला बोल दिया जाता है। जबकि डेहरवारा में आबकारी विभाग की शासकीय शराब की दुकान संचालित ही नहीं है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़रिया ने एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा था ज्ञापन के माध्यम से जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मांग की थी कि गांव-गांव अवैध रूप से शराब की दुकान संचालित की जा रही है और ऐसे में डेहरवारा गांव में शराब की दुकान ना होने के बाद भी शराब की मांग को लेकर एक शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी जाती माना जा रहा है कि डेहरवारा गांव में यह दुकान भी अवैध रूप से संचालित की जा रही होगी।

ड्राय डे पर खुली अबैध शराब दुकान, सेल्समेन ने शराब नहीं दी तो कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News





Be First to Comment