Press "Enter" to skip to content

दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा, SDRF की टीम ने निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सरजापुर गांव के तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। कोलारस थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया था 11 वर्षीय बालक

जानकारी के अनुसार चनेनी गांव का रहने वाला 11 वर्षीय बालक सुरेश कुशवाह पुत्र देवेंद्र कुशवाह अपने दो साथियों के साथ सरजापुर और चनेनी गांव के बीच बने तालाब में नहाने गया हुआ था। तीनों बच्चे तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके इसी दौरान नहाते वक्त सुरेश तालाब की गहराई में पहुच गया लेकिन फिर वाहर नहीं निकल पाया। दोनों बच्चों ने जब सुरेश को तालाब में डूबते हुए देखा तो वह घर की ओर भागे जहां सुरेश के पिता को सुरेश के तालाब में डूब जाने की सूचना दी। मौके पर पहुचे परिजनों ने सुरेश को तालाब में खूब ढूंढा परन्तु सुरेश का पता नहीं लग सका। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कोलारस थाना पुलिस को दी और स्थिति के बारे में अवगत कराया। SDRF की टीम ने काफ़ी देर के बाद बालक के शव को निकाला.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!