शिवपुरी: खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले बामौरकलां कस्बे में रहने बाले 21 वर्षीय एक नवयुवक की रात्रि में छत से गिरने से मौत हो गई मौत का पता उस समय लगा जब मृतक के घर में बच्चे पूजा के लिये फूल तोड़ने के लिये गए तो देखा कि एक युवक नीचे पड़ा हुआ है तो बच्चों ने घर से बाहर निकल कर मोहल्ले वालों को बताया तो मोहल्ले वालों ने मोके पर जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी मोहल्ले वालों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो मृतक के परिजन मोके पर पहुचे ओर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर बामौरकलां थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी आने मय बल के मौके पर पहुचे बामोर कला पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए मृतक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए खनियांधाना भेज दिया जब परिजनो से बात की गई तो परिजनों का कहना है कि मृतक बामौरकलां के कुरयाना मोहल्ला में रहता था उसने घर पर ही चंदेरी साड़ी बनाने का कुटीर उद्योग लगा रखा था 21 वर्षीय नव युवक घर में अकेला ही रहता था व मृतक के पिता कानपुर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं युवक की मां की कई सालों पहले मृत्यु हो चुकी थी मेरा मृतक युवक के पिता ने दूसरी शादी भी की थी पर 1 साल बाद उसकी दूसरी मां का भी स्वर्गवास हो गया था मृतक के चाचा लखनलाल कोली ने मृतक के पिता से फोन पर संपर्क किया तो पिता का कहना था की मुझे कानपुर से आने में समय लग जाएगा इसलिए सभी घर के लोग मिलकर उसका अंतिम संस्कार कर ले मैं आ रहा हूं फिलहाल बामोर कला पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर डेड बॉडी के लिए परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस जांच कर रही है कि आखिर युवक ऊपर से कैसे नीचे गिरा और कैसे मौत हुई है
इनका कहना
यह मेरा भतीजा था हम इस से 1 किलोमीटर दूर रहते है और घर में यह अकेला रहता था तो ना जाने क्या हुआ रात में छत पर से नीचे गिर गया हमें सुबह 8:30 बजे जानकारी लगी तो हम मौके पर पहुंचे जहां पर वह नीचे पड़ा हुआ था
बीरन कोली चाचा






Be First to Comment