शिवपुरी: शहर के कर्बला रोड़ पर शनिवार की देर शाम चलती कार में अचानक से आग लग गई. कार चालक और कार में सवार एक अन्य युवक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कुछ ही देर में कार आग का गोला बनी नजर आने लगी. सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने कार में आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी लेकिन एक घंटा गुजर जाने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची.जिस कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. बाद में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने पानी डालकर आग को बुझाया.
स्पार्किंग की वजह से कार में लगी आग
जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी मुकुल श्रीवास पिता धनीराम श्रीवास अपनी इंडिगो कार से करबला रोड पर तफरी करने गए थे तभी अचानक कार में स्पार्किंग होने से आग लग गयी.गनीमत यह रही कि कार चालक मुकुल श्रीवास व एक अन्य युवक ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचा ली.

the burning car: चलती कार में लगी भीषण आग,कार सवार 2 लोगों ने कार से कूदकर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment