शिवपुरी: नाप-तौल विभाग शिवपुरी द्वारा दशहरा एवं दीपावली त्यौहार के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत शिवपुरी जिले में विभिन्न संस्थानों की जांच कर 30 व्यापारिक संस्थानों के विरुद्ध नाप-तौल उपकरणों एवं पैकबंद वस्तुओं में अनियमितता पाई जाने के कारण नाप-तौल अधिनियम तथा पैकेज वस्तुऐं नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। कार्रवाई के अंतर्गत 9 व्यापारिक संस्थानों के विरुद्ध पैकेज पर नियमानुसार घोषणाऐं अंकित नहीं पाई जाने एवं 14 व्यापारिक संस्थानों के द्वारा नाप-तौल उपकरणों का नियमानुसार समय पर सत्यापन नहीं कराए जाने तथा 07 व्यापारिक संस्थानों के विरूद्ध सत्यापन से संबंधित दस्तावेज नहीं रखने के कारण प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
इन संस्थानों में किराना फुटकर एवं थोक व्यापारी, हार्डवेयर, मशीनरी स्टोर, अनाज व्यापारी एवं अन्य संस्थान शामिल हैं। निरीक्षक आर.के.चतुर्वेदी ने सभी व्यापारियों मे आग्रह किया है कि वे अपने संस्थानों में उपयोग में लाये जा रहे नाप-तौल उपकरणों का समय सीमा में सत्यापन करा लें। अपने संस्थान पर उन्हीं पैकेटों का विक्रय करें जिस पर कीमत, वजन, निर्माण का माह एवं वर्ष, निर्माता एवं पैकर का पूर्ण पता, कस्टमर केयर नंबर अंकित हो। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

30 व्यापारिक संस्थानों में नाप-तौल उपकरणों और पैक्ड वस्तुओं में मिली कमियां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment