शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलोकलां गांव में अपनी बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रहे एक 6 वर्षीय छात्र सत्यम रावत पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर उसे काट लिया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने मालिक संतोष उर्फ संता रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार रामवीर पुत्र घनश्याम रावत का 6 वर्षीय पुत्र सत्यम रावत अपनी बहन रोशनी रावत के साथ बीते रोज गांव में संचालित कोचिंग सेंटर पर कोचिंग पढऩे गया था जहां से लौटते समय मालम रावत के मकान के पास एक पालतू कुत्ते ने सत्यम पर हमला बोल दिया और उसकी ठोड़ी और कान के नीचे काट लिया।
किसी तरह ग्रामीणों ने कुत्ते को पत्थर मारकर वहां से भगाया इसके बाद परिजन उसे शिवपुरी अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया गया। उक्त कुत्ता गांव के संतोष उर्फ संता पुत्र लालाराम रावत का था जिसकी जानकारी कल परिजनों ने थाने आकर दी और आरोपी कुत्ता मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, मालिक पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जनगणना कार्य पर जा रहे शिक्षक का सड़क हादसा, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment