शिवपुरी अभिभाषक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जबलपुर के अधिवक्ता अनुराग साहू द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है। दरअसल, जबलपुर के अधिवक्ता अनुराग साहू की मौत के बाद मध्यप्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष है।
अधिवक्ता ने कर ली थी आत्महत्या
कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ता शैलेंद्र समाधिया ने बताया कि 30 सितंबर को जबलपुर में एक जमानती प्रकरण की सुनवाई के दौरान जज संजय द्विवेदी ने अधिवक्ता अनुराग साहू के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित भी किया था। जिससे स्तब्ध होकर अनुराग साहू ने आत्महत्या कर ली।
विरोध किया तो भांजी गईं थी लाठियां
शैलेंद्र समाधिया ने बताया कि जब अनुराग की मौत की खबर के बाद अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय परिसर में जब इसका विरोध किया तो जबलपुर पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई अभिभाषक घायल हुए थे। इसी के चलते जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी अपने अभिभाषक परिवार के सदस्य अनुराग साहू की प्रताड़ना व उक्त प्रताड़ना के बाद उनके द्वारा मौत की राह पर उठाए गए कदम से आहत हुए हैं। जबलपुर में हुए इस घटना के विरोध में अभिभाषक संघ शिवपुरी के द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया है जिसमें उनके द्वारा पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही आज 1 अक्टूबर को शिवपुरी अभिभाषक संघ प्रतिसाद दिवस के रूप में मनाते हुए शिवपुरी के सभी अभिभाषक आज अपने काम से दूर रहेंगे।

अधिवक्ता की मौत के बाद एकजुट हुए; अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर की थी आत्महत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment