Press "Enter" to skip to content

श्री विहारी जी एवं फैमिली रेस्टोरेंट के खाने में निकला कीड़ा, युवक अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शुक्रवार को नया अमोला में टाटा मोटर्स के पास स्थित होटल श्री विहारी जी एवं फैमिली रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा निकल आया. जिसे खाकर युवक बीमार पड़ गया। फूड पाइजनिंग के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इसकी शिकायत मैनेजर से की गई तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा युवक से पूरा विल बसूल लिया.

शिवपुरी के पुलिस लाइन निवासी बंटी धाकड़ के अनुसार शुक्रवार को वे करैरा गए हुए थे। वहां से लौटते समय अपने दोस्तों के साथखाना खाने के लिए होटल श्री विहारी जी एवं फैमिली रेस्टोरेंट में रुके। यहां खाने के अंत में जीरा राइस का आर्डर दिया। इसे खाते वक्त इसमें एक कीड़ा निकला। इसकी शिकायत केटर से की गई तो पहले तो उसने कहा कि यह कीड़ा नहीं है। जब उसे ठीक से दिखाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद होटल मैनेजर को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन उसने कोई भी जबाबदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद बंटी को ही पर उल्टियां भी होने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ती देख होटल संचालक ने पहले तो उससे बिल वसूल किया और फिर रवाना कर दिया। शिवपुरी वापस लौटने के बाद युवक की तबीयत और विगड़ गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंटी धाकड़ का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद इसकी विधिवत शिकायत करेंगे। वहीं होटल के मैनेजर सचिन यादव का कहना है कि खाना बनाने वाले को समझा देंगे कि वह आगे सेध्यानरखे। उल्लेखनीयहै किकुछ दिन पूर्व ही इसी हाइवे पर स्थित अन्न जल होटल के खाने में झींगुर निकला थाऔर लखनऊका युक्क बीमार हो गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!