शिवपुरी: शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम सिरसौद की इंदिरा कॉलोनी में सरकारी आवास की छत गिरने से एक युवक गंभीर हो गया.
जानकारी के अनुसार सिरसौद की इंदिरा कॉलोनी में कल्लू पुत्र प्रेम नारायण आपने परिजनों के साथ सरकारी आवास में रहकर मजदूरी करके भरण पोषण करता है. वहीं परिवार के लोग एक साथ आवास के अंदर बैठकर टीवी देख रहे थे तो आचनाक ही सरकारी आवास की छत टूटकर गिर गई. आवास में बैठकर टीवी देख रहे परिवार के उपर सरकारी आवास की छत गिरी तो चीख-पुकार शुरू हो गई चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आवास में दबे लोगों को एक एक बहार निकला गया और इस हादसे में घायलों को ले जाने के लिए लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया तो वह घटना स्थल पर नहीं पहुंची. वहीं आपकों बताते चलें की सरकारी आवास की छत गिरने से पांच लोग मकान के अंदर दब गए थे जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई वहीं गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.






Be First to Comment