शिवपुरी: शहर में उधार पैसे न लौटाने के चलते साजिश रच उधार पैसे देने के बहाने बलात्कार करने का मामला सामने आया है। एक परिचित 52 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपए ओर ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बीते रोज फिजिकल थाने में दर्ज कराई है। फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है।
जरूरी काम के लिए मांगे थे उधार पैसे
शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंची पुरानी शिवपुरी की महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी मनीराम भार्गव ने अपना नया मकान विष्णु मंदिर के पास बनवा लिया था, चूंकि हम दोनों एक दूसरे का पहले से जानते थे। मनीराम ने 5 साल पहले जरूरी काम के लिए 2 लाख रुपए लिए थे। 2 माह बाद 1 लाख रुपए ओर ले लिए थे, जिसके बाद मनीराम ने खुद से पैसे लौटाने का मन नहीं बनाया।
पैसे मांगे तो छल कर किया बलात्कार
52 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 27 नवंबर को उसने मनीराम भार्गव को पैसे लौटाने के लिए फोन लगाया था। इस पर मनीराम ने उसे पैसे देने के बहाने अपने मोहन नगर में स्थित नए मकान में बुलवा लिया था। जब वह मनीराम के घर तीन बजे पहुंची तो मनीराम घर पर अकेला था। मनीराम ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर दिया।
बलात्कार के बाद ऐंठ लिए लाखों रुपए
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने के बाद मनीराम ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर अब पैसे मांगे तो दुनिया भर में बदनाम कर दूंगा। मनीराम इतने पर नहीं रुका कुछ समय बाद से मनीराम बदनाम करने के नाम पर उससे टुकडों में पैसे ऐंठ ने लगा। धीरे-धीरे मनीराम ने 30 लाख रुपए ऐंठ लिए।
घर से लाखों गायब होने के बाद पता चला मामला
घर से धीरे धीरे कर 30 लाख रुपए तक निकल गए। रुपयों को लेकर घर में पूछताछ हुई तो महिला ने सारा घटनाक्रम अपने पति सहित परिजनों को सुनाया। इसके बाद महिला ने फिजिकल थाना में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। फिजिकल थाना पुलिस ने आरोपी मनीराम भार्गव के खिलाफ बलात्कार और अवैध वसूली का मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मनीराम फरार है।

52 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, बदमान करने की धमकी देकर ऐंठ लिए 30 लाख / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment