Press "Enter" to skip to content

22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त / Shivpuri News

शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने अपनी ससुराल में फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति पर मारपीट करने के बाद फांसी के फंदे पर लटका देने के आरोप लगाए है। पिछोर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है।

बुलेरो की कर रहा था पति लगातार मांग

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले राकेश लोधी की 22 वर्षीय पत्नी सुलेखा लोधी ने विते रोज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत की सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुचे जहार सिंह लोधी ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। जहार सिंह लोधी का कहना है कि सुलेखा का पति राकेश शादी के बाद से ही बुलेरो कार और पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था जबकि बेटी की शादी के समय पर जो बनता बना था वह सब कुछ दहेज में दिया गया था। सुलेखा ने पहले भी कई बार अपने साथ हुई दहेज की मांग को लेकर मारपीट के बारे में उसे बताया है 2020 में भी उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी इसके बाद भी राकेश ने अपनी मांग जारी रखी और मांग न पूरी होने के बाद उसकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

लाठी-डंडो से मारा फिर लटकाता फंदे पर –

जहार सिंह लोधी ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सुलेखा के पति राकेश ने बुलेरो और पैसों की मांग पूरी न होने के चलते उसके साथ लाठी डंडो से पहले मारपीट की है जिसके बाद उसकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया और अब आत्महत्या करने की बात ससुरालियों द्वारा कही जा रही है। पिछोर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के मायके बालों के वयान ले कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!