Press "Enter" to skip to content

आई.टी.बी.पी. दूरसंचार वाहिनी ने मनाया अपना 45वाँ स्थापना दिवस / Shivpuri News

शिवपुरी: दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी शिवपुरी ने दिनांक 30.09.2022 को अपना 45वॉ स्थापना दिवस बडे़ ही भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यक्रम का षुभारम्भ सुसज्जित परेड़ के साथ हुआ, जिसकी कमान श्री दलीप कुमार, सहा सेनानी द्वारा संभाली हुई थी। श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित अतिथियों, मीडियॉ के सम्मानित सदस्यों एवं वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं हिमवीरों व उनके परिवारजनों को दूरसंचार वाहिनी के 45वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 30 सितम्बर 1978 को बल के पुनर्गठन के पश्चात् दूरसंचार वाहिनी की स्थापना हुई थी। यह वाहिनी अपने गठन से लेकर आज तक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की सभी वाहिनियों एवं फॉर्मेशन को आधुनिकतम दूरसंचार उपकरण एवं दूरसंचार प्रणाली उपलब्ध करवाने में अग्रसर है एवं संचार के क्षेत्र में बदलते विश्व प्रिदर्शय के अनुसार बल को नए-नए दूरसंचार उपकरण उपलब्ध करवा रही है। उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा वाहिनी के पदाधिकारियों को भविष्य में भी अपने कार्य को कुषलता से करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया तथा आस्वस्त किया कि दूरसंचार वाहिनी इसी तरह से बल को अपनी बेहतरीन सेवाएं देती रहेगी।

इसके उपरांत श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा शांति के प्रतीक एवं दूरसंचार वाहिनी के सिम्बल सफेद कबूतरों को खुले गगन में उन्मुक्त किया गया। इस अवसर पर संयुक्त उप निदेशक, आईबी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी, शहर के सम्मानित मीडियॉ सदस्य एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!