शिवपुरी: पोहरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटरा मोहल्ला में 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड़ और नाली निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। सीसी रोड़ और नाली निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस कारण सीसी रोड बनते ही जगह जगह से धसक गई है। ठेकेदार द्वारा किए जा रहे घटिया निर्माण का वार्ड वासियों द्वारा विरोध किया गया और इस सीसी सड़क और नाली निर्माण के घटिया काम को रुकवा दिया। वहीं वार्डवासियों ने इसकी शिकायत नगर परिषद अधिकारियों से करते हुए घटिया निर्माण कार्य की जांच कर दोषी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। सीसी सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा रेत (महूअर) की जगह सस्ती कोपरा, हल्की क्वालिटी का सीमेंट और काली गिट्टी की जगह सफेद गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वार्ड वासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे नगर परिषद के इंजीनियर ने फिलहाल काम को रुकवा दिया है अब यह देखना यह है कि दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई होती है या नगर परिषद प्रशासन ले देकर मामला रफा-दफा कर देता है.

कटरा मोहल्ला में सीसी रोड़ निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, वार्डवासियों ने रुकवाया काम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment