शिवपुरी: आज जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा शिवपुरी जिले के 4 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया।
1. खूबत घाटी थाना सतवाडा, 2. देहरदा चौराहा थाना कोलारस, 3. ईश्वरी रेलवे पुल थाना बदरवास, 4. अशोक होटल थाना दिनारा, यह वह 4 ब्लैक स्पॉट है जो 5 वर्षों से लगातार ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं। जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं घटित हुई है। ब्लैक स्पॉट उस 500 मीटर के क्षेत्र को कहा जाता है जहां 3 वर्षों में 5 या 5 से अधिक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई हो या एक ही दुर्घटना में 10 या 10 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई हो। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत कोई भी ब्लैक स्पॉट 5 वर्षों तक नहीं दोहराया जाए तथा उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। वर्तमान में शिवपुरी जिले में 12 ब्लैक स्पॉट है लेकिन यह 4 ब्लैक स्पॉट 5 वर्षों से निरंतर बने हुए हैं जिसकी गंभीरता देखते हुए आज जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने इन ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर इन्हें जल्द से जल्द ठीक करने के एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश गुप्ता जी को निर्देश दिए।






Be First to Comment