Press "Enter" to skip to content

अनोखी भक्ति: करैरा के रामनगर के ओझा दंपत्ति लुढ़क लुढ़ककर 42 दिन में पहुँचेगे बागेश्वर धाम / Shivpuri News

रामनगर गधाई से बागेश्वर धाम 225 किमी तक की कर रहे यात्रा

शिवपुरी: वर्तमान में बागेश्वर धाम की भक्ति का नजारा भारत नहीं विदेशों में भी छाया हुआ है इन दिनों बागेश्वर धाम के प्रति लोगों में भक्ति भरपूर दिखाई दे रही है वही लाखों की संख्या में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं.

जिले के करैरा से नरवर रोड पर लगभग 6 किलोमीटर दूर नरवर ब्लॉक के ग्राम रामनगर गधाई से एक दंपत्ति अरविंद ओझा एवं उनकी पत्नी तुलसा ओझा ने बागेश्वर धाम की यात्रा का संकल्प लिया हैं, वहीं यात्रा भी अद्भुत है. लुढ़क लुढ़कते हुए 27 सितंबर मंगलवार से रामनगर गधाई से यात्रा प्रारंभ हुई और 3 दिन में मात्र खैरा घाट ग्राम तक 6 किलोमीटर की यात्रा संपन्न हो सकी है. इस यात्रा में दंपत्ति जो लुढ़क लुढ़ककर सुख समृद्धि की कामना को लेकर बागेश्वर धाम पहुंचेंगे उनके साथ गधाई के महेंद्र शर्मा, बजरंगी महाराज सहित 7 लोग साथ में हैं। जो उनकी यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। इस प्रकार की यह अद्भुत यात्रा देखने को मिली है। जिसे देखने सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है लोग दर्शन कर रहे हैं उनके साथ रामधुन का भजन भी चल रहा है। बागेश्वर धाम तक जाने वाली इस यात्रा में ग्रामीण जन लोगों को जलपान व अन्य सुविधाएं मुहिया भी करवा रहे हैं।

ग्रामीणों ने धूमधाम से किया यात्रा के लिए दंपत्ति को रवाना

रामनगर गधाई के ग्रामीणों ने खेड़ापति मंदिर से बड़े ही धूमधाम से दंपत्ति को वहां से रवाना किया साथ ही बैंड बाजों के साथ गांव से दंपत्ति को बागेश्वर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया साथ ही लोगों ने आगे से झाड़ू लगाकर साफ सफाई की वहीं गद्दे भी बिछाये, जिससे दंपत्ति को चोट ना लगे. इसी प्रकार पूरी यात्रा में गद्दे बिछाकर ग्रामीण यात्रा को सफल बनाएंगे.

40 से 42 दिन का होगा यात्रा का सफर

ग्रामीणों के अनुसार माना जाए तो इस तरह की यात्रा करने में 225 किलोमीटर की यात्रा में लगभग 40 से 42 दिन लग सकते हैं. आपको बता दें कि दंपति इस प्रकार से यात्रा करते हुए 40 से 42 दिन में बागेश्वर धाम पहुंचकर अपनी अर्जी लगाएंगे.

शिवपुरी जिले सहित संभाग में पहली बार हो रही है इस तरह की यात्रा

शिवपुरी जिले सहित ग्वालियर संभाग में इस तरह की यात्रा पहली बार देखने को मिली है, भक्ति का स्वरूप जिस तरह इंसान में झलकता है यह अद्भुत भक्ति यहां पर इंसानों में देखी गई है करैरा नगर के रामनगर गधाई के दंपत्ति ने इस तरह की यात्रा लेने का प्रण किया वहीं मंगलवार को खेड़ापति मंदिर से यात्रा प्रारंभ की पूरे संभाग में इस तरह की यात्रा पहली बार देखी गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!