Press "Enter" to skip to content

SDM के आदेश का नहीं हो रहा पालन, सड़कों पर बैठ रहे आवारा मवेशी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में आवारा मवेशियों की भरमार है, शहर के मुख्य मार्गों पर विचरण करते या फिर झुंड बनाकर सड़कों पर बैठे रहते हैं। जिनसे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त अब तक शहर में इन आवारा मवेशियों के चलते कई हादसे भी घठित हो चुके हैं। जिसमें कई लोग अब तक घायल हो चुके हैं।

एसडीएम के आदेश की अवहेलना जारी है

शिवपुरी एसडीएम दिनेश शुक्ला द्वारा 21 सितंबर को एक आदेश जारी किया था। उक्त आदेश में मवेशी मालिकों द्वारा शहर में अपने मवेशियों को छोड़े जाने पर चिंता जाहिर की थी। उक्त मवेशियों के द्वारा हादसे और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए शिवपुरी एसडीएम ने धारा 144 लागू करते हुए सम्पूर्ण शिवपुरी अनुविभाग सीमा क्षेत्र में पालतू पशुओं को खुले में छोड़ना पूर्णत प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। शहर में खुलेआम आज भी आवारा मवेशियों के खुलेआम विचरण जारी है जिससे हादसे भी लगातार घटित हो रहे हैं।

आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला में छोड़ने का दिया था नपा को एसडीएम ने आदेश

21 सितंबर को जारी आदेश के बाद आज दिनांक तक शहर में घूम रहे मवेशियों की धरपकड़ शुरू नहीं की गई। इस मामले में एसडीएम दिनेश शुक्ला का कहना है कि उन्होंने नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी को निर्देश दिए थे कि शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला में भेजने का प्रबंध करें। जब मवेशी मालिक अपने मवेशियों को छुड़ाने पहुंचे तो उनपर उचित कार्रवाई करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!