सीमेंट सप्लाई के लिए बतौर एडवांस लिया था पैसा, न सीमेंट दिया और न ही पैसा
शिवपुरी: फिजीकल थानांतर्गत विष्णु मंदिर के सामने सेंगर बिल्डिंग में सीमेंट का कारोबार करने वाले एक युवक ने दर्जन भर लोगों को सीमेंट की सप्लाई करने के नाम पर करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये ले लिया। इसके बाद दुकानदार ने न तो उन्हें सीमेंट सप्लाई किया और न ही उनका पैसा वापिस किया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सीमेंट व्यवसायी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए फिजीकल थाने में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार सेंगर बिल्डिंग में दीपक ट्रेडर्स एवं आरब ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट कारोबार करने वाले दीपक पुत्र स्व. नारायण अग्रवाल ने सीमेंट सप्लाई के नाम पर सुखलाल सेंगर से 25 लाख, सिद्धार्थ सेंगर से 18 लाख, सम्राट तोमर से 10 लाख, रंजीत चौधरी 30 लाख, गोपाल शर्मा से 5 लाख, बद्री प्रसाद अग्रवाल से 16 लाख, गौरव बंसल से 10 लाख, मुकेश गौड़ से 4.50 लाख, दीपेश गुप्ता से 11 लाख, नवनीत महेश्वरी से 4 लाख, चंद्र किशोर गुप्ता से 16 लाख व जगदीश बंसल से 20 लाख रुपये सीमेंट सप्लाई के नाम पर लिए। दीपक अग्रवाल ने काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त लोगों को सीमेंट सप्लाई नहीं किया। जब उक्त लोगों ने दीपक पर सीमेंट सप्लाई करने या फिर पैसा वापिस करने का दबाब बनाया तो दीपक का व्यवहार बदल गया। इसी कम में दीपक 25 सितम्बर को अचानक घर से गायब हो गया। दीपक के घर गए तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि उसे पता नहीं है दीपक कहां गया है। पीड़ित लोगों ने फिजिकल थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीमेंट व्यापारी दर्जन भर लोगों से एक करोड़ 70 लाख रुपये लेकर हुआ गायब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment