शिवपुरी। शिवपुरी शहर के मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा 4वीं की छात्रा के पिता और स्कूल टीचर के संग विवाद हो गया। हंगामा होने पर स्कूल प्रबंधन ने डायल 100 पर कॉल करके पुलिस बुलवा ली। छात्रा के पिता के खिलाफ कोतवाली में भी शिकायत कराई है। इधर छात्रा के पिता ने बाल कल्याण समिति दफ्तर में लिखित शिकायत कर दी है। जानकारी के मुताबिक गोविंद सोनी निवासी नवाब साहब रोड शिवपुरी ने अपनी बेटी का मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा 4वीं में नया एडमिशन कराया है। गोविंद सोनी ने पहले जनसुनवाई में शिकायत की थी कि स्टेशनरी पर 2 हजार कीमत के कोर्स के बदले ढाई हजार रु. का बिल वसूला जा रहा है। गोविंद सोनी गुरुवार को स्कूल पहुंचे और यहां एक स्कूल टीचर से मुंहवाद हो गया। स्कूल संचालक गजेंद्र शिवहरे ने बताया कि टीचर से विवाद होने पर डायल 100 पर कॉल करके पुलिस बुलवानी पड़ी। कोतवाली थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बाद में छात्रा की मां स्कूल आई और अपने पति की गलती के लिए माफी मांगी। वहीं गोविंद सोनी ने बाल कल्याण समिति कार्यालय में लिखित शिकायत कर दी है। जिसमें स्कूल में बेटी से मारपीट व उसके संग धक्का-मुक्की के आरोप लगाए हैं। हालांकि स्कूल संचालक शिवहरे का कहना है कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं।

स्कूल में महंगा कोर्स देने की जनसुनवाई में शिकायत करने पर शिक्षक से विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment