Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में युवक छत से गिरा, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वाचरोन में एक युवक छत से गिर गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे और उसी नशे में वह छत से नीचे गिर गया।

घायल की पत्नी अनीता ने बताया कि बीती रात उनके पति संजीव लोधी व छोटू छत पर सो रहे थे। पति ने शराब पी रखी थी। रात को वह उठे और नशे के कारण वह अपने आप को संभाल नहीं पाए और छत से नीचे गिर गए। घटना की जानकारी छोटू ने दी। जिस पर हम मौेके पर पहुंचे और संजीव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!