Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में चार्जिंग पर मोबाइल लगाना पड़ा महंगा, नजर चूकी और मोबाइल गायब / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अस्पताल में आज एक युवक का मोबाइल चोर चुराकर ले गए। चुराए गए मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रूपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार मोहन पुत्र कान्हा बंजारा निवासी बैराड़ ने बताया कि उसके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया था। जिसका इलाज कराने वह शिवपुरी अस्पताल आया हुआ था। इस दौरान मोबाइल को चार्जिंग पर लगा दिया। ​थोड़ी देर बाद देखा तो मोबाइल गायब था। मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ से शिकायत की तो उनका कहना था कि यहां कई बार मोबाइल चोरी चले गए हैं आपको अपने मोबाइल का ध्यान रखना था। हम कुछ नहीं कर सकते।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!