Press "Enter" to skip to content

शादी में हुआ झगड़ा, अगले दिन युवक को घेरकर पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गुगवारा में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट का कारण शादी में हुए मुंहवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी रवि पुत्र विनोद कुशवाह 24 साल निवासी गुगवारा कोलारस ने बताया कि बीते रोज उसके ताऊ के लडके अनिल कुशवाह की शादी सौरभ गार्डन कोलारस से थी। शादी में अमरलाल जाटव आया और शादी में रखी टेबिल जिसपर खाने का सामान रखा था धक्का मारकर गिरा दी। जब पूछा कि टे​बल क्यों गिराई। इसी बात पर अमरलाल गाली—गलौंज कर वहां से चला गया। अगले दिन करीब 12.30 बजे शादी में मिला सामान ट्रैक्टर में रखकर गुगवारा जा रहा था जैसे ही राई रोड कलेज के सामने पहुंचा तो अमरलाल जाटव, आयुष जाटव, आनन्द जाटव आए और उन्होंने हमारा रास्ता रोक लिया और गाली—गलौंज करने लगे और लाठी व डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख मेरा भाई संतोष मुझे बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। जाते—जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!