Press "Enter" to skip to content

एकल अभियान मध्य भारत भाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न / Shivpuri News

शिवपुरी। एकल अभियान मध्य भारत भाग की समीक्षा बैठक में अभियान समिति एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एकल भवन कमला गंज ए बी रोड शिवपुरी बैठक में 9 जुलाई शनिवार को संपन्न हुई। एकल अभियान अंचल गुना के वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर शुरू की गई। बैठक में विशेष रूप से हरिसिंह यादव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समीक्षा बैठक में भाग अध्यक्ष महेश सिंह सोलंकी, भाई संरक्षक रमेश गुप्ता, अंचल गुना अध्यक्ष बुंदेल सिंह यादव, अंचल गुना वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली, संभाग उपाध्यक्ष ज्योति मजेजी, महिला समिति भाग अध्यक्ष आशा रघुवंशी, संभाग अभियान प्रमुख बसंत चौहान, मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, संभाग ग्राम स्वराज मंच योजना प्रमुख दीपक चौहान, भाग अभियान प्रमुख सुखदेव जी, भाग कार्यालय प्रमुख नारायण सिंह, भाग व्यास धर्मदास सहित भाग टोली, अंचल टोली, आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम स्वराज मंच अखिल भारतीय खेल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें पर्यावरण को बचाए रखने वर्षा के मौसम में पौधारोपण, वर्षा जल को रोकने घरों के बाहर गड्ढा, खेत तालाबों में बरसात के पानी को रोकना एवं ग्रामीण विकास पर समीक्षा कर रूप रेखा तैयार की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!