Press "Enter" to skip to content

कूलर के पास बैठकर खा रहा था खाना, लगा करंट, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजगढ़ में कूलर का करंट लगने से एक बेहोश हो गया। बेहोशी की अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र भगवानदास 35 वर्ष निवासी राजगढ़ कोलारस आज सुबह के समय अपने घर पर कूलर के पास बैठकर खाना खा रहा था। पास ही नरेंद्र शर्मा की बेटियां बैठी हुई थी। नरेंद्र शर्मा को अचानक कूलर से करंट लगा और वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद बेटियों ने कूलर के तार को हटाया और परिजनों को बुलाया। परिजन नरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!