शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस से आ रही है। यहां एक जंगली जानवर बाइक सवार से जा टकराया। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार संजय केवट पुत्र मानसिंह निवासी बारा राजस्थान व कमलेश पत्नी गिरधारी निवास रेशम माता मंदिर कोलारस रन्नौद से बाइक से कोलारस आ रहे थे तभी बीच रास्ते में जंगली जानवर लड़इया बाइक से आकर टकरा गया। जानवर के टकराने से बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई। घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया।






Be First to Comment