Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में नही है डॉक्टर, मरीज होते परेशान, लगी लंबी लंबी लाइन / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल के हालात इन दिनों काफी खराब चल रहे है। यहां अस्पताल में दिखाने आए मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की लंबी—लंबी लाइन लग रही है और डॉक्टरों की कोई भी खोज—खबर नहीं है। डॉक्टर नहीं मिलने से मरीज उनको कोसते नजर आए।

कोविड संक्रमण से राहत मिलने के बाद भी जिला अस्पताल में अन्य बीमारियों के इलाज की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। इलाज के लिए पूरे जिले से आने वाले मरीज इन दिनों ओपीडी में डॉक्टर न मिलने से परेशान हो रहे हैं।

जिला अस्पताल के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं । मेडिकल कालेज शुरू होने के बाद अब जिला अस्पताल में मरीजों का आना वैसे भी म हो गया है लेकिन इसके बावजूद यहां के डाक्टर अपनी सेवा भावना को भूलकर अन्य कार्यों में उलझे रहते हैं और समय पर कुर्सी पर नहीं बैठते हैं। हालात यह है कि मरीज सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंच जाते हैं और 11 बजे तक डाक्टरों का इंतजार करते हैं लेकिन डाक्टर चेंबर में नहीं आते हैं और ना ही ओपीडी में समय पर बैठते हैं जिसके कारण मरीज और उनके ​परिजन परेशान होकर इधर.उधर भटकते हुए देखे जा सकते हैं ।

यह है इस समय स्थितिः अस्पताल में वैसे भी खाली खाली ही नजर आता है लेकिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मरीज यहां पहुंचते हैं । इन चार घंटों में भी डाक्टर अपना समय ओपीडी में नहीं देते हैं । जब देखो तब यही जवाब मिलता है कि डाक्टर राउंड पर हैं या फिर शिविर करने गए हैं। वहीं ओपीडी में डाक्टर के आने का इंतजार करते करते मरीज वापस घर चले जाते हैं। गुरूवार को सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक ओपीडी खाली रही चेंबर में डाक्टर नहीं थे जिन डाक्टरों को बैठना चाहिए वह अपनी ड्यूटी से गायब थे ।लोग परेशान होकर यहां वहां घूम रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!