Press "Enter" to skip to content

ससुर और देवर से संबंध बनाने से इंकार किया तो पति ने की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर मे रहने वाली एक महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती करवाया है। घायल महिला की उसके पति, सास, ससुर व देवर ने मारपीट की है। मारपीट का कारण महिला ने ससुर व देवर से संबंध बनाने से इंकार करना बताया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती घायल महिला ​निवासी बरखेड़ा ने बताया कि उसकी शादी पिछोर के रहने वाले युवक के साथ 10 साल पहले हई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद ससुर व देवर आए दिन गंदी हरकतें करने लगे। जब मैंने यह बात पति को बताई तो उन्होंने भी अनदेखा कर दिया। लेकिन बीते रोज व ससुर ने मुझसे कहा कि अगर घर में रहना है तो सबसे मिलजुल कर रहना पड़ेगा और सभी की बनना पड़ेगा। जब इंकार किया तो सभी ने मिलकर मेरी मारपीट कर दी। मारपीट की घटना के बारे में मैंने अपने पिता को बताया तो वह मेरी ससुराल आए और मुझे वहां से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!