Press "Enter" to skip to content

स्पीड में बाइक चलना पड़ा मंहगा, पीछे वाला गिरा घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के बांकड़े हनुमान मंदिर पुल के पास एक बाइक सवार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर लाया और ब्रेकर आने पर बाइक की स्पीड कम नहीं की। जिस कारण बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं

जानकारी के अनुसार कैलाश कुशवाह पुत्र कमल कुशवाह 22 वर्ष निवासी ककरवाया ने बताया कि उसी मां को कैंसर था जिसे किसी जानकारी को दिखाने अमोला में रह रही बहन रामश्री के यहां गया। लेकिन वहां मां की मौत हो गई। जिस पर मां का अंतिम संस्कार कर वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे एक बाइक सवार मिला जिससे कैलाश ने लिफ्ट मांग ली। कैलाश के अनुसार बाइक सवार तेज गति में बाइक चला रहा था जैसे ही वह बांकड़े हनुमान मंदिर के नजदीक आने वाले थे तभी ब्रेकर आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक चालक व वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गए। घटना में बाइक सवार को कम चोट आई तो वह अपनी बाइक उठाकर वहां से भाग गया। घटना की सूचना मैंने अपने भाई को दी जिस पर वह मौके पर पहुंचा और मुझे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बाइक सवार का नाम क्या था और वह कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी नहीं ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!