Press "Enter" to skip to content

भाजपा ने की कोलारस, रन्नौद, पिछोर, पोहरी, बैराड़ व करैरा के बागी उम्मीदवारों पर कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ नगर परिषद कोलारस, रन्नौद, पिछोर, पोहरी, बैराड़ व करैरा में चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम व मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

कोलारस में यह हुए निष्काषित
गोपालकृष्ण वेस विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सुभाष खटीक मंडल महामंत्री भाजपा, नीरज सगर जिला कार्यालय मंत्री अजा मोर्चा, इमरान मंसूरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्काषित कर दिया गया है।

रन्नौद में यह हुए निष्काषित
नितिन जाट पूर्व किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, अफजल शाह जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, बृजेश कुशवाह मंउल उपाध्यक्ष, नारायनसिंह कुशवाह वरिष्ठ कार्यकर्ता को 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया है।

पिछोर व बैराड़ से यह हुए निष्काषित
आरती त्रिपाठी जिला सह कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, बल्लू पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, रमाकांत पटसारिया मंडल उपाध्यक्ष, आलोक शर्मा मंडल कोषाध्यक्ष, विकास पाठक पूर्व मंडल अध्यक्ष , प्रकाश रावत मंडल कार्य समिति सदस्य बैराड़ को 6 साल के लिए निष्काषित किया है।

करैरा से यह हुए निष्काषित
नन्ने खां पूर्व पार्षद, नरेश गुप्ता पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष, मुकेश राय पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा, राजकुमारी यादव जिला कार्यसमिति सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!