Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस प्रत्याशी पति बांट रहा था पैसे, वार्डवासियों ने बनाया वीडियो / Shipvuri News

शिवपुरी। जिले में नगरिया निकाय में पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को होना है। 4 जुलाई शाम 5:00 बजे से चुनाव प्रचार प्रसार की प्रक्रिया थम चुकी है। जिसके बाद प्रत्याशी साइलेंट मोड में अपनी वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। खनियाधाना नगर परिषद में पार्षद पति नोट बांट रहे थे इसी दौरान वार्ड वासियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया मौजूद लोगों ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। नोट बांटने सहित धमकी मिलने की शिकायत प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी के द्वारा खनियाधाना थाना में दर्ज कराई गई है।

रात के अंधेरे में बांट रहा था नोट

खनियाधाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कुंजा कुशवाह के पति शंकर कुशवाह वार्ड 9 में अपने मतदाताओं को मतदान करने के बदले पैसे बांट रहा था इसी दौरान वार्ड के कुछ लोगों ने उसे पैसे बांटते हुए धर दबोचा, हरकत में आए पार्षद पति ने मतदाताओं के नामों की बनाई सूची को मुंह मे रख कर चबा ली। जिसका एक वीडियो भी वार्ड वासियों के ने बना लिया। वार्ड वासियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वार्ड 9 के रहने वाले रहने वाले नागरिक ने बताया शंकर कुशवाह उसके घर में घुस आया था और वोट के बदले पैसे देने की बात कर रहा था जब उसने पैसे लेने से मना किया तो उसे चुनाव के बाद मारने पीटने की धमकी दी थी। एक अन्य वार्ड वासी ने बताया कि शंकर कुशवाहा एक वोट के बदले तीन हजार रु दे रहा था जिसकी उसमें नाम से सूचीबद्ध पर्ची बना रखी थी। परन्तु उसने लेनें से मना कर दिया।

भाजपा प्रत्याशी को मिली धमकी

खनियाधाना के वार्ड नम्बर 9 से भाजपा प्रत्याशी विनीता जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुंजा कुशवाह के पति पर धमकाने के आरोप लगाए है इसकी शिकायत भाजपा प्रत्याशी विनीता जैन ने खनियाधाना थाने में दर्ज कराई थी विनीता जैन ने बताया कि शंकर कुशवाह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!