Press "Enter" to skip to content

भाजपा की नपा चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित, मंत्री राजे ने की पार्षदों से वन टू वन चर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की आज होटल पीएस में नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, तेजमल सांखला, अशोक खंडेलवाल, विमलेश गोयल, दिलीप मुदगल, हेमंत ओझा, शहरी व ग्रामीण मंडल विपुल जैमिनी, केपी परमार आदि मौजूद रहे। बैठक में सभी पार्षदों से वन टू वन चर्चा की गई और उनसे चुनाव संबंधी जानकारी ली।
मंत्री राजे ने प्रत्याशियों से पूछा कि वह चुनाव कैसे मैनेज कर रहा है और उसके खिलाफ कौन-कौन चुनाव लड़ रहा है, तथा किस प्रत्याशी को वह अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं। चुनाव प्रचार में उसे किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। उसे किसी संसाधन की आवश्कता तो नहीं है। वार्ड में प्रचार के लिए यदि उसे किसी नेता की जरूरत है तो वह बताएं। उसे भितरघात का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। कोई भाजपा कार्यकर्ता जो उसके खिलाफ प्रचार कर रहा है, तो उसका नाम बताएं ताकि उससे चर्चा कर हल निकाला जाए। बैठक बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि इस बार ऐसी नगर पालिका बने जिसमें चीखने चिल्लाने वाले पार्षद नहीं हो। ज्यादा से ज्याद महिलायें प्रतिनिधित्व करें और सभ्य तरीके से नगर पालिका चले, जो ज्यादा से ज्यादा काम लिए हैं और आगे भी अच्छे से अच्छे विकास कार्य हो और आगे के लिए क्या योजनायें कर सकते हैं शिवपुरी को और बेहतरीन शहर बनाने के लिए पार्षद ही योजनायें बनायेंगे, किसी और का निर्णय नहीं होगा।

वार्डों में विरोध पर यह बोली मंत्री

वार्डों में नागरिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि शहर की ढाई लाख आवादी हैं और किसी न किसी को कोई न कोई समस्या तो होगी ही अब जो नगर पालिका बनेगी वहीं पार्षद लोगों की समस्या को हल करेंगे। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि एक साथ एक पार्टी के विधायक चुनने के बाद एक ही पार्टी के सारे पार्षद हो जाएं तो गाड़ी अच्छे से चलेगी, इंजन भी भाजपा, चालक भी भाजपा और चारों पहिए भी भाजपा के होंगे तो अनुमान लगा सकते हो ऐसी स्थिति बनती है तो अच्छे से नगर पालिका को चला सकेंगे और शहर का विकास कर सकेंगे। मंत्री राजे ने कहा कि अबकी बार अच्छा अध्यक्ष और अच्छे पार्षद हमें दें ताकि हम शिवपुरी को अच्छे से सजाऐं और संवारें आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत अच्छा शहर बनाएं।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के बयान पर मंत्री राजे का जबाव
शिवपुरी प्रवास पर आई कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बसानी के बयान पर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि शायद संजय सिंह को यह पता नहीं है कि पीडब्ल्यूडी की 31 सड़कों में से 30 सड़कें दो साल के अंदर बनकर तैयार हो गई है। वहीं शहर की मुख्य सड़क थीम रोड़ चुनाव से पहले बनकर तैयार है, सिंध जलावर्धन योजना दो वर्ष पहले ही ग्वालियर वायपास तक पानी आ गया है वह हमने पूरा कर दिया अब शहर में डिस्ट्रिीब्यूशन लाईन बिछाने का काम नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का था और आप जानते हो कि अध्यक्ष कौन थे वो डिस्ट्रिीब्यूशन लाईन कौन बिछाएगा। मंत्री राजे ने कहा कि अब संजय सिंह कोई ये बताए कि नगर पालिका का अध्यक्ष कांग्रेस का ही था और वह लाछंन अपनी पार्टी के ऊपर ही लगा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री की शहर वासियों से अपील
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि एक साथ एक पार्टी के विधायक चुनने के बाद एक ही पार्टी के सारे पार्षद हो जायें तो गाड़ी अच्छे से चलेगी, इंजन भी भाजपा, चालक भी भाजपा और चारों पहिए भी भाजपा के होंगे तो अनुमान लगा सकते हो ऐसी स्थिति बनती है तो अच्छे से नगर पालिका को चला सकेंगे और शहर का विकास कर सकेंगे। मंत्री राजे ने कहा कि अबकी बार अच्छा अध्यक्ष और अच्छे पार्षद हमें दें ताकि हम शिवपुरी को अच्छे से सजाऐं और संवारें आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत अच्छा शहर बनाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!