Press "Enter" to skip to content

बनने से पहले उजड़ रही थीम रोड, लगातार चोरी हो रहे पेड़—पौधे व ग्रील / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की थीम रोड से पौधे चोरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इतना ही नहीं अब पौधों के साथ—साथ डिवाइडर पर लगी ग्रील भी चोरी हो रही है। यहां बता दें कि एक थीम रोड पर लगने वाले पेड़—पौधे कीमती है और आसानी से शहर में नहीं मिलते हैं। थीम रोड पर हजारों की संख्या में छोटे—बड़े पेड़ पौधे लगने हैं लेकिन असामाजिक तत्वों द्धारा इनको चोरी किया जा रहा है। बीती रात कत्थामील के सामने से अज्ञात लोगों द्धारा थीम रोड के डिवाइरों पर लगे पौधों को चुरा लिया गया। जब सुबह कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें चोरी होने की बात का पता चला। मामले को लेकर पुलिस थाने में आवेदन देने की बात कंपनी के कर्मचारियों ने कही है।

जानकारी के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे के सपनों की थीम रोड की खूबसूरत ​बढ़ाने के लिए डिवाइडरों पर अच्छे किस्म के पेड़—पौधे लगाए जा रहे हैं लेकिन अज्ञात लोगों द्धारा लगातार इन पौधों को चोरी किया जा रहा है। अभी तक कुल 70 से 80 पौधे चोरी हो चुके हैं वहीं बीती रात कत्थामील के सामने से कुछ अज्ञात लोग पौधों को चुराकर ले गए।

यहां बता दें कि थीम रोड पर पौधे लगाने का काम कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल ने लिया है और इनके एक साल तक मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही है। इस काम को कंपनी से पेटी कांट्रेक्ट पर मिथुन मित्तल ने लिया है। नितुन ने बताया कि थीम रोड पर साढ़े तीन हजार छोटे पौधे और ढाई हजार के लगभग बड़े पेड़ लगाने हैं। काम लगातार चल रहा है लेकिन इन पौधे की लगातार चोरियां हो रही है। हमने इस संबंध में कई बार नपा व प्रशासन को अवगत कराया लेकिन उनका कहना था कि 1 साल तक मेंटीनेंस की जबावदारी तुम्हारी है हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते। नितुन ने कहा कि अगर पेड़ या पौधा सूखता या खराब होता तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती थी लेकिन चोरी हो गए तो इनमें कंपनी का क्या कसूर। हमारी कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। नितुन ने बताया कि पौधे चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई पौधे चोरी हो गए हैं। बीती रात कत्था मील से 8 पौधे चोरी हो गए। इनमे से प्रत्येक पौधे की कीमत लगभग 400 से 500 रूपए थी और यह पौधे आसानी से नहीं मिलते हैं। नितुन का कहना है कि मामले को लेकर वह थाने में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!