शिवपुरी। पर्यटक स्थल भदैया कुंड माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटा हुआ है इसी के चलते अक्सर यहां सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती है। आज फिर भदैया कुंड के कैफेटेरिया की किचन में एक साथ दो सांप निकले जिन्हें मौके पर पहुंचे नेशनल पार्क के रेस्क्यू दल के सदस्य दाताराम आर्य और नरेंद्र ओझा ने मिलकर रेस्क्यू किया। रेस्क्यू दल के सदस्य दाताराम आर्य ने बताया कि दोनों सांप अलग अलग नस्ल के थे जिनमें एक सांप घोड़ा पछाड़ था जिसकी लंबाई 7 फीट थी दूसरे सांप की नस्ल रसल बाइपर है जिसकी लंबाई 4 फीट की थी दोनों ही सांप जहरीले होते हैं दोनों ही सांपों का रेस्क्यू कर लिया गया है अब उन्हें सुरक्षित नेशनल पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

भदैया कुंड के कैफेटेरिया में निकले दो जहरीले सांप:स्टाफ सहित पर्यटकों में मचा हड़कंप, माधव नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment