Press "Enter" to skip to content

आठ बीघा में धान व उड़द की फसल उजाड़ी, जमीन पर किया कब्जा / Badarwas News

बदरवास। बदरवास के ग्राम गुडाल में आठ बीघा में धान व उड़द की अंकुरित फसल उजाड़ने को लेकर एसपी से शिकायत की है। आवेदक पुरुषोत्तम पटेलिया निवासी पिपरियाखेड़ा का कहना है कि सरपंच पद के लिए मेरी पत्नी संगीता पटेलिया प्रत्याशी थी। जबकि हमारे विरोध में शिवराज सिंह यादव आदि ने शीला बाई भील को प्रत्याशी बनाया था। उक्त चुनाव की वजह से शिवराज सिंह यादव आदि ने मुझसे, पत्नी और हमारे समर्थकों से दुश्मनी रखे हुए हैं।

7 जून को हमारे साथ गाली गलौज कर धमकियां दीं। इसलिए बदरवास पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया। लेकिन पुलिस द्वारा संबंधिताें को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे पंचायत चुनाव में खुलेआम प्रचार करते रहे। उनके पक्ष की प्रत्याशी के जीतने के बाद अब हमें नुकसान पहुंचाने लगे हैं।

ग्राम रेंजा डांग गांव के शिवराज सिंह यादव, राजवीरसिंह यादव, परमाल सिंह यादव द्वारा 4 जुलाई की दरम्यानी रात दो ट्रैक्टरों से हमारी ग्राम गुडाल में काबिज भूमि सर्वे नंबर 13 रकबा 1.67 हैक्टेयर में गुडाल उड़द व धन नष्ट कर दी। धमकी दे रहे हैं कि जमीन पर पैर रखा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!