Press "Enter" to skip to content

डीपी से तार डालने पर युवक की मारपीट, केस दर्ज / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम फतेहपुर में एक युवक की मारपीट दो लोगों ने कर दी। मारपीट का कारण शामिलात डीपी से युवक तार डाल रहा था जिस पर उक्त लोगों ने मना किया इसी बात पर उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी सुरेश पुत्र सटुआ कुशवाह 32 बर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर थाना करैरा ने बताया कि बीते रोज करीवन दिन के 3 बजे वह अपने करारों बाले खेत पर बालकिशन और हमारी शामिल डीपी से तार जोड रहा था तभी बालकिशन और सुखनंदन कुशवाह आए और डीपी से तार जोड़ने की मना करने लगे। जिस पर मैंने कहा कि यह हमारी शामिलात डीपी है। इसी बात पर दोनों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे शरीर में जगह—जगह चोट आईं। मौके पर अन्य ग्रामीण आ गए जिन्होंने झगड़ा शांत करवाया और मुझे बचाया। घटना के बाद सुरेश थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!