Press "Enter" to skip to content

बच्चों के विवाद पर पड़ोसी दंपत्ति ने की पति—पत्नी की मारपीट / Karera News

शिवपुरी। फरियादी टिंकू पुत्र सिंकदर सिंह प्रजापति 22 साल निवासी नुनहार थाना गोरमी जिला भिंङ हाल बीएसएनएल टावर के पास करैरा ने बताया कि बीते रोज दिन करीब 11 बजे पङोस के परमाल प्रजापति के बच्चे एवं मेरे बच्चे आपस में लङ रहे थे जिस पर मैंने बच्चों को समझाकर परमाल सिंह के बच्चे को उसके घर भेज दिया था। इसी बात परमाल प्रजापति और परमाल की पत्नी संगीता प्रजापति मेरे घर आए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना कर दिया तो सरिए से हमला कर दिया जिससे मेरे शरीर में जगह—जगह चोट आई। वहीं जब मेरी पत्नी भारती बचाने आई तो संगीता ने पत्नी भारती की डंडा से मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पति—पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!