शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले झिरी में पुलिस नेे अवैध शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झिरी में किशोर धाकड़ के घर अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 42 क्वाटर कीमत 3200 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment