Press "Enter" to skip to content

वोट के बदले शराब : मतदाताओं को लुभाने वार्ड क्रं. 5 में बटवाई जा रही थी शराब, कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी पर लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जैसे—जैसे नगर पालिका चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे—वैसे मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी विभिन्न तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई शराब बांट रहा है तो कोई नोट तो कोई प्रभावशील व्यक्ति को ले जाकर मतदाताओं को लुभा रहा है।

वार्ड क्रमांक 5 अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजार टेकरी में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन शर्मा की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने देशी शराब की डेढ़ पेटी को जब्त किया। वार्ड क्रमांक 5 के कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार नवीन शर्मा ने इसकी लिखित भी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई और वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय उम्मीदवार का चुनाव लड़ रहे दिनेश गर्ग पर वोट देने के लिए शराब का प्रलोभन देने के आरोप लगाए, कांग्रेस प्रत्याशी नवीन शर्मा का कहना है कि निर्दलीय उम्मीदवार उमेश गर्ग पूर्व में रहे भाजपा की ओर से पार्षद मंजू गर्ग का भाई है जो अपने धन बल के आधार पर चुनाव के परिणामों को बदलने पर आमदा है। वार्ड क्रमांक 5 के उम्मीदवार नवीन शर्मा का यह भी कहना है कि वह इसके सीसीटीवी भी प्रमाण के तौर पर पुलिस को सौंप सकते हैं।

इनका है कहना

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खमरिया का कहना है कि वार्ड क्रमांक 5 की एक गली में से डेढ़ पेटी शराब को जब्त किया गया है उक्त शराब किसी के घर से जब्त नहीं की गई है,चुनावी माहौल के दौरान गहनता से जांच की जा रही है कि इस शराब किसके द्वारा और किस उद्देश्य के लिए लाई गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!