Press "Enter" to skip to content

इको सेंसेटिव जोन की गतिविधियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। संभागायुक्त आशीष सक्सेना ने शनिवार को वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इको सेंसेटिव जोन के संबंध में बैठक रखी। सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के निर्देशानुसार नेशनल पार्क के आसपास इको सेंसेटिव जोन में संचालित होने वाली गतिविधियों को लेकर समिति गठित की गई है जिसमें वन विभाग सहित विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है।

संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा इको सेंसेटिव जोन में गतिविधियों के संबंध में विचार किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण है कि राष्ट्रीय उद्यान और वन्य अभ्यारण्य के आसपास गतिविधियों पर निगरानी की जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। इसी के परिपालन में संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति सदस्यों के साथ शनिवार को सेलिंग क्लब में बैठक रखी गई। संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना ने कहा कि ऐसी गतिविधियों को चिन्हित किया जाए कि माधव नेशनल पार्क के आसपास कौन-कौन सी गतिविधियां की जा सकती है। इसके अलावा किन गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को इस विषय पर वर्कशॉप आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने संभागायुक्त को शिवपुरी पर्यटन पर आधारित कैलेंडर भी भेंट किया और शिवपुरी में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!