शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिवपुरी—अशोकनगर मार्ग पर एक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई जिस कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे जो घटना में चोटिल नहीं हुए और बाल—बाल बच गए। सूचना पर तत्काल लुकवासा पुलिस पहुंच गई जिन्होंने सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में सिर्फ बस के क्लीनर नीलेश को गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार बस लगभग 40 सवारियों को भरकर ईसागढ़ से शिवपुरी के लिए निकली थी इसी दौरान पचावली गांव और देहरदा तिराहे के बीच बने टोल टैक्स से निकलने बाद बस की स्टेरिंग फेल हो गई जिसके बाद बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार धीमी थी जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मौके पर मौजूद लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया बस में कोई भी ज्यादा घायल नहीं हुआ है बस में सवार सवारिया घटना के बाद वाहनों की मदद से अपने गंतव्य स्थान की ओर चली गई। बस की स्टेरिंग फेल हो गई थी जिसके चलते ये हादसा हुआ है।






Be First to Comment