Press "Enter" to skip to content

जीप ने बाइक को टक्कर मारी,‎ चाची की मौत, भतीजा घायल‎ / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ मगरौनी चौकी क्षेत्र के खिरिया‎ गांव के पास शनिवार की सुबह‎ सड़क हादसे में चाची की मौत हो‎ गई है, जबकि भतीजा घायल है।‎ गामा गाड़ी ने पीछे से बाइक में‎ टक्कर मार दी थी। घायल का‎ अस्पताल में इलाज जारी है।‎ जानकारी के मुताबिक‎ सोमवती (46) पत्नी विजय‎ कुशवाह निवासी देवरीखुर्द अपने‎ भतीजे बृजेश (25) पुत्र‎ अजबसिंह कुशवाह के संग‎ बाइक से मगरौनी से भितरवार‎ की तरफ जा रहे थे। सुबह‎ 10:30 बजे खिरिया गांव के पास‎ पहुंचे तो गामा गाड़ी ने बाइक में‎ पीछे से टक्कर मार दी। बाइक से‎ नीचे गिरने के साथ सोमवती को‎ सिर में चोट आ गई। सिर की‎ चोट की वजह से सोमवती की‎ मौत हो गई है। वहीं हादसे में‎ बृजेश कुशवाह घायल है। पुलिस‎ ने गामा गाडी चालक के खिलाफ‎ केस दर्ज कर लिया है।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!