शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत ग्राम छापी में एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम छापी में पुलिया के पास एक युवक शराब बेचने के लिए खड़ा हुआ था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए हुए स्थान पर दबिश दी जहां पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हरिशंकर पुत्र स्व. हजरत सिंह लोधी 45 वर्ष निवासी ग्राम छापी बताया। युवक के पास से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment