Press "Enter" to skip to content

सरपंची के चुनाव में वोट नहीं दिया तो कर दी मारपीट, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पायगा में एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। युवक की मारपीट सिर्फ इसी बात को लेकर कर दी क्योंकि उसने सरपंची के चुनाव में वोट नहीं दिया था।

फरियादी ब्रजभान धाकड पुत्र बारेलाल धाकड 37 साल निवासी ग्राम पायंगा ने बताया कि सुबह 09 बजे वह अपनी बच्ची खुशबू धाकड की टीसी हाई स्कूल ग्राम गढ से लेकर वापस अपने घर जा रहा था जब मैं सरपंच मोकम धाकड के मकान के सामने रोड पर पहुंचा तभी भरत धाकड, बंटी धाकड, शिम्भू धाकड निवासी ग्राम झाडेल एंव ब्रजेश धाकड निवासी ग्राम अटलपुर के आए और रास्ता रोककर गाली—गलौंज करने लगे और कहने लगे कि तूने सरपंची के चुनाव मे वोट नहीं दिए जिस पर मैंने कहा कि मुझे जिसको वोट देना था उसे दे दिया। इसी बात पर मेरी लात—घूसों व कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद ब्रजभान पुलिस थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!