शिवपुरी-स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से आमजन की सेवा करने वाले सेवाभावी चिकित्सकों को समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा के द्वारा उनके कक्ष में पहुंचकर स्मृति चिह्न भेंट करते हुए सम्मान किया गया और उनकी इस अनुकरणीय सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।
जानकारी देते हुए जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा संस्था की मीडिया प्रभारी नीतू जैन ने बताया कि जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को लेकर स्थानीय सुखदेव हॉस्पिटल में डॉक्टर डे पर हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों का सम्मान किया गया, जिसमें डॉ.एमडी गुप्ता और डॉ.ओपी शर्मा का सम्मान उनके निवास स्थान पर माला और गिफ्ट के द्वारा किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष जेसी आशु अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर की भूमिका हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है पूरे विश्व में उनको भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि दुख तकलीफ में हमें उन्हीं में अपने भगवान नजर आते है। कार्यक्रम के अंत में कोऑर्डिनेटर अंजना अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकम में विशेष योगदान अंजना अग्रवाल, रानी गोयल का रहा। संचालन प्रियंका सोनी ने किया। कार्यक्रम में सहयोग संस्था की डायरेक्टर प्रियंका शिवहरे, स्मिता सिंघल, कोषाध्यक्ष संध्या अग्रवाल, तनुजा अग्रवाल, सुधा गुप्ता, नीता श्रीवास्तव, निशा गोयल आदि मौजूद रहे साथ ही इस सेवा कार्य में इनरव्हील क्लब संस्था की सदस्यों ने भी इस प्रोग्राम में पूरा सहयोग दिया उन सभी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।






Be First to Comment